बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर बने अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। 2019 में उनकी 4 फिल्में (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज) रिलीज हुईं और चारों ने साझा रूप से 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 


अक्षय की चारों फिल्मों का कलेक्शन





























फिल्मलाइफटाइम कलेक्शन
केसरी154.41 करोड़ रुपए
मिशन मंगल202.98 करोड़ रुपए
हाउसफुल 4194.60 करोड़ रुपए
गुड न्यूज 167.50 करोड़ रुपए (कमाई जारी है)
कुल कलेक्शन719.49 करोड़ रुपए 

जारी है 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई


2019 में अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज 'गुड न्यूज' है, जिसकी जबर्दस्त कमाई जारी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 17.56 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। दूसरे सोमवार तक फिल्म 167.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है।


अब तक की कमाई पर एक नजर





























पहले दिन17.56 करोड़ रुपए
पहले वीकेंड64.99 करोड़ रुपए
पहले वीक127.90 करोड़ रुपए
दूसरे वीकेंड34.20 करोड़ रुपए 
दूसरे सोमवार5.40 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन167.50 करोड़ रुपए (कमाई जारी है)

प्रभास का रिकॉर्ड अब भी बरकरार


साउथ इंडियन एक्टर प्रभास इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सिर्फ एक फिल्म के दम पर एक साल में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हिंदी बॉक्स ऑफिस पर की। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (2017) के हिंदी वर्जन ने  510.99 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 


एक साल में सबसे ज्यादा कलेक्शन वाले 5 स्टार्स















































रैंकस्टारसालफिल्मों की संख्याकमाई
1अक्षय कुमार20194 फिल्में719.49 करोड़ रुपए
2रणवीर सिंह20182 फिल्में542.46 करोड़ रुपए
3सलमान खान20152 फिल्में530.50 करोड़ रुपए
4प्रभास20171 फिल्म510.99 करोड़ रुपए
5ऋतिक रोशन20192 फिल्में464.85 करोड़ रुपए