ट्विटर यूजर ने अक्षय कुमार को बताया बिना रीढ़ की हड्डी वाला, अनुराग कश्यप बोले- बिल्कुल सही

रविवार को अक्षय कुमार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट से जुड़ा एक ट्वीट अनजाने में लाइक हो गया था। इस ट्वीट के साथ एक वीडियो था, जिसमें दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उड़ाया गया था। बाद में अक्षय ने इसे अनलाइक कर दिया। लेकिन वे ट्विटर यूजर्स के निशाने पर बने हुए हैं। एक यूजर ने अक्षय को बिना रीढ़ की हड्डी वाला इंसान तक कह डाला, जिसका समर्थन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है।